
ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को श्री भरत मंदिर पहुंचकर ऋषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेद मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने अजय प्रताप सिंह एवं श्री सुख पीठ जम्मू के महंत प्रभाकर जी महाराज का उत्तरीय और पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया तथा भरत भगवान का स्मृति चिह्न भेंट किया।
अजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पिता भी पूर्व में भगवान के दर्शन के लिए यहां आए थे। आज उन्हें भी इस पौराणिक धाम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने मंदिर की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित पातालेश्वर महादेव, भद्रकाली मंदिर, पौराणिक वट वृक्ष तथा संग्रहालय में रखे पांचवीं ईस्वी के शिलालेख का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर महंत प्रभाकर महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, दिवाकर पांडे, रविदेव पांडे और दीपक भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



