
ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): सार्वजनिक छठ पूजा समिति (रजि.), त्रिवेणी घाट की ओर से आयोजित 32वें छठ महोत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा दर्जाधारी चारु कोठारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने छठ व्रतियों को नमन करते हुए श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना को समर्पित यह पर्व समाज में श्रद्धा, समर्पण, पारिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। इस पर्व के माध्यम से प्रकृति और जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा मिलती है।
छठ महापर्व के उल्लास और उत्साह को साझा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित निजी आवास को भी रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया।
कार्यक्रम में सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, राजपाल ठाकुर, वीर बहादुर राजभर, परमेश्वर राजभर, जयप्रकाश ठेकेदार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस नेता राजपाल खारोला, सोनू पांडे, राकेश राजभर, लल्लन राजभर, जितेंद्र प्रसाद, सुभाष जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील थपलियाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भागीदारी की।



