उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुनि की रेती में 1.2 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF और थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

मुनिकीरेती/टिहरी,17 फरवरी(दिलीप शर्मा):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान’ के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना मुनि की रेती एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.200 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।

भद्रकाली चौकी क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को भद्रकाली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या UK07BL8298 पर सवार दो युवकों को रोका।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—

  • किशन नौटियाल (28 वर्ष), निवासी ग्राम जोंक, लक्ष्मण झूला
  • विमल भट्ट (21 वर्ष), निवासी ग्राम चौक, लक्ष्मण झूला, के रूप में हुई है।

बागेश्वर से लाई गई थी चरस
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह चरस बागेश्वर से लाकर क्षेत्र में तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान अन्य ड्रग्स पैडलरों के नामों की भी जानकारी सामने आई है, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामद चरस के संबंध में थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 22/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण

1.1.200 किलोग्राम अवैध चरस

2. स्कूटी संख्या UK07BL8298

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी भद्रकाली
  • उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, STF ADTF उत्तराखंड
  • ASI मनोज बेनीवाल, STF ADTF उत्तराखंड
  • ASI योगेंद्र चौहान, STF ADTF उत्तराखंड
  • हेड कांस्टेबल नंद किशोर, थाना मुनि की रेती

नशा मुक्त उत्तराखंड की दिशा में अहम कदम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें, ताकि समाज को इस कुरीति से मुक्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button