उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

नशा तस्करी पर ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 किलो से अधिक गांजा बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश,16 फरवरी (दिलीप शर्मा): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 03 किलो 93.5 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून रोड फ्लाईओवर के नीचे पकड़ा गया तस्कर

पुलिस द्वारा 15 फरवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कंधे पर टंगे बैग से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

यह कार्यवाही जनपद देहरादून को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई—
  • नाम: राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक
  • पिता का नाम: अरुण कुमार सिंह
  • निवासी: जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश
  • आयु: 22 वर्ष

आरोपी के खिलाफ थाना ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा संख्या 68/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को 16 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा था। वहां बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात एक टेंपो चालक से हुई, जिसने उसे एक बैग ऋषिकेश में किसी व्यक्ति को सौंपने के लिए दिया था।

आरोपी के अनुसार, उसे संबंधित व्यक्ति का नाम-पता नहीं मालूम था और वह पहली बार ऋषिकेश आया था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

बरामद माल का विवरण

  • 03 किलो 93.5 ग्राम अवैध गांजा

आपराधिक इतिहास की जांच जारी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। अब तक उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

इस सफल अभियान में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही—

  1. म0उ0नि0 बरसा रमोला
  2. कानि0 1733 मिथिलेश प्रसाद
  3. कानि0 768 दिनेश कामली

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में नियमित चेकिंग व निगरानी कर अवैध नशा कारोबार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button