उत्तराखंडऋषिकेशप्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किए संगत के दर्शन

पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश लेकर निकली शोभायात्रा

ऋषिकेश, 22 नवंबर(दिलीप शर्मा): गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर संगत के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शोभायात्रा पूरे शहर में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा नगर गुरुवाणी, भक्ति और सेवा के भाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज में एकता, शांति और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करती हैं। गुरु नानक देव जी का जीवन हमें बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा करने और सभी के प्रति समान दृष्टिकोण रखने की प्रेरणा देता है।

डॉ. अग्रवाल ने प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button