उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की कार्रवाई, 16 चालान कर वसूला 2 हजार जुर्माना

कैलाश गेट से 14 बीघा तक चलाया विशेष अभियान, व्यापारियों और आमजन से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सोमवार को पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में कैलाश गेट, आस्था पथ, गंगा रिजॉर्ट मार्ग, शीशम झाड़ी, जानकी सेतु और 14 बीघा क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों एवं व्यक्तियों के कुल 16 चालान कर 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने और कूड़ा निर्धारित कूड़ा वाहनों में ही डालने की अपील की। पालिका ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button