उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

48 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश,17 फरवरी (दिलीप शर्मा): जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता

ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब, चरस, स्मैक व गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को लेबर कॉलोनी तिराहे के पास, इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (IDPL) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।

पुलिस ने काली कमली आश्रम गेट से लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे अभियुक्त के पास से अवैध शराब बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पुलिस ने मौके से अभियुक्त शैलेश पटेल (उम्र 51 वर्ष), निवासी गली नंबर-13, शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-69/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामद माल

  • 48 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही—

1. कानि0 501 मनोज नेगी

2. कानि0 101 सुनील कुमार

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button