वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति पूरक चिकित्सा पद्वति – प्रो0 महाबीर सिंह रावत


ऋषिकेश, दिनांक 07 अप्रेल 2025 को पं.ल.मो.शर्मा परिसर ऋषिकेश, देहरादून योग विज्ञान विभाग द्वारा वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति के अन्तर्गत एक्युप्रेशर एवं चुम्बक चिकित्सा पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। वैकल्पिक चिकित्सा पद्वति के विशेषज्ञ डा. राजकुमार इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। परिसर के निदेशक प्रो0 महाबीर सिंह रावत के द्वारा मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रो0 महाबीर सिंह रावत ने इस अवसर को छात्र हित योग कौशल को विकसित करने वाली कार्यशाला बताया, क्योंकि योग के साथ हमारी प्राचीन परम्पराओं पद्वतियों के द्वारा जो कि स्वयं में पूरक चिकित्सा के रूप में उपस्थित है के द्वारा चिकित्सा की जा सकती है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा. राजकुमार ने बताया कि एक्युप्रेशर चिकित्सा उर्जा के सिद्वांत पर कार्य करता है दर्द अथवा रोगग्रस्त अंग पर एक्युप्रेशर द्वारा नकारात्मक उर्जा को हटा दिया जाता है तथा सकारात्मक उर्जा के प्रवाह से रोग में विश्राम मिलता है। इस अवसर पर कला संकाय के सकायाध्यक्ष प्रो0 डी.सी गोस्वामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला का महत्व सर्वागींण स्वास्थ्य परक बताया। डा. राजकुमार के द्वारा इस विधा का व्याख्यान के साथ साथ प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यशाला से योग के विद्यार्थी बहुत लाभान्वित हुए। इस अवसर पर योग समन्वयक प्रो. वी.के गुप्ता ने कार्यशाला पूर्णता पर धन्यवाद ज्ञापन में आभार व्यक्त करते हुए समय समय पर कार्यशाला आयोजन करने का आवश्वासन दिया।
इस अवसर पर कार्यशाला आयोजक योग विभागाध्यक्ष डा. जयप्रकाश कंसवाल, डा. चन्द्रेश्वरी नेगी, डा. वीना रयाल तथा डा. हिमानी नौटियाल के साथ योग विभाग में अध्ययनरत छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।









