उत्तराखंडप्रशिक्षण

राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में चला यातायात जागरूकता अभियान

छात्रों को यातायात नियमों एवं ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग का दिया गया प्रशिक्षण

ऋषिकेश तपोवान(टिहरी),11सितम्बर: पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखंड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार 11 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन, मुनिकीरेती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक यातायात अनिल सिंह की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों जैसे–

  • तेज रफ्तार में वाहन न चलाना,
  • खतरनाक या जिक-जैक तरीके से वाहन न चलाना,
  • वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना,
  • दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाना,
  • नशे की हालत में वाहन न चलाना

आदि के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही गुड सेमेरिटन स्कीम की जानकारी साझा करते हुए लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित किया गया। उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता या संरक्षक को अदालत द्वारा दंडित किया जाएगा, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

आपातकालीन नंबर की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डायल 112 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में इसका उपयोग करने की अपील की गई।

उत्साह से हुआ सहभाग

यातायात जागरूकता अभियान में 60 छात्र-छात्राओं और 05 अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पुलिस टीम

इस मौके पर पुलिस टीम से उपनिरीक्षक यातायात अनिल सिंह और होमगार्ड विकास आर्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button