उत्तराखंडऋषिकेशरामलीला

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी का 65वां मंचन 18 सितंबर से

प्रथम दिन गणेश वंदना, कैलाश लीला और रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा

ऋषिकेश,15 सितंबर (दिलिप शर्मा)- सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड ऋषिकेश अपने भव्य 65वें रामलीला मंचन का आयोजन करने जा रही है। सोमवार को चेला चेतराम मार्ग स्थित रामलीला प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

 

18 सितंबर को होगा शुभारंभ

कमेटी अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा और महामंत्री योगेश कालरा ने बताया कि 70 वर्ष पुरानी रामलीला परंपरा के तहत इस बार मंचन का शुभारंभ 18 सितंबर को किया जाएगा। प्रथम दिन गणेश वंदना, कैलाश लीला और रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा। शुभारंभ संतों के सानिध्य में नगर के राजनीतिक, सामाजिक और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में होगा।

 

16 दिनों तक होगा मंचन

रामलीला का आयोजन लगातार 16 दिनों तक चलेगा, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित संपूर्ण रामायण के पात्र जीवंत अभिनय के जरिए प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

डिजिटल युग के साथ तालमेल

इस वर्ष रामलीला का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में बैठे लोग भी रामलीला मंचन का आनंद उठा सकें।

महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष एक विशेष पहल की गई है। महिला पात्रों की भूमिका स्वयं महिलाएं निभाएंगी। साथ ही 6 वर्षीय बालक से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्ग तक मंचन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मौजूद रहे पदाधिकारी

पत्रकार वार्ता में कमेटी के मार्गदर्शक गुरुदेव रोहिताश पाल, अशोक थापा, उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, अभिनव पाल, राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पाल, स्थानीय पार्षद एवं संगठन मंत्री सिमरन अमित उप्पल, मंत्री विवेक वर्मा, निर्देशक पप्पू पाल, सह-निदेशक सुशील पाल सहित मनस्वी तलवाड़, प्रतीक विशु पाल, अंकुश मौर्य, नीतीश पाल, हर्ष पाल, आदित्य पाल, आशीष कुमार, सावन पाल, पंकज जग्गा, दीपक पाल मुखिया और नीतिश जैन उपस्थित रहे।

👉 यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समन्वय का अद्वितीय उदाहरण है, जो न सिर्फ परंपरा को आगे बढ़ा रहा है बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति से जोड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button