उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदातों को अंजाम

ऋषिकेश से चोरी की मोटरसाइकिल और हरिद्वार से चोरी किया गया ऑटो रिक्शा बरामद

ऋषिकेश (देहरादून), 24 अगस्त- दून पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र से चोरी हुए वाहन बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ऋषिकेश से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल व हरिद्वार से चोरी किया गया एक ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है।

घटना का खुलासा-

23 अगस्त को ऋषिकेश निवासी गंगा राम ने कोतवाली ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके भाई के नाम पंजीकृत मोटरसाइकिल (UK14B-2624) को मरम्मत हेतु दिए जाने के बाद रात में अज्ञात चोरों ने गोविंद नगर से चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और जांच शुरू की।

ऐसे पकड़े गए आरोपी-

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने देहरादून रोड़, जंगलात बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा को रोका। ऑटो की पिछली सीट पर दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पकड़े बैठे मिले। दस्तावेज मांगने पर तीनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल को ऋषिकेश और ऑटो रिक्शा को हरिद्वार से चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ मे हुआ बड़ा खुलासा-

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वाहनों की चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को बेचने की योजना थी, लेकिन कागजात न होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिला। आरोपी वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सन्नी, पुत्र बृजपाल, निवासी गाजीवाली, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार
  2. शैलेंद्र कुमार, पुत्र रामकुमार, निवासी हरिपुर कला, थाना रायवाला, देहरादून
  3. सन्नी, पुत्र अशोक कुमार, निवासी भूपतवाला, कोतवाली हरिद्वार (मूल निवासी दाबकी कला, थाना लक्सर, हरिद्वार)

बरामदगी-

एक ऑटो रिक्शा, संख्या UK08 TA 2595 (मुकदमा संबंधित कोतवाली नगर हरिद्वार)

एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 220, संख्या UK14B-2624 (मुकदमा संबंधित कोतवाली ऋषिकेश)

पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक मनीष पंवार,
  2. सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार,
  3. कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार,
  4. कुंदन सिंह,
  5. मोहकम सिंह,
  6. पुष्पेन्द्र कुमार,
  7. दिनेश महर,
  8. अभिषेक,
  9. सौरभ वालिया 
  10. रूपेश, की टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button