उत्तराखंडकावड़ मेलाहरिद्वार

गंगा में बह रहे शिवभक्तों की जीवनरक्षा में SDRF का अद्वितीय साहस, विभिन्न घाटों मे सात शिव भक्तों का सफल रेस्क्यू

स्थान: कांगड़ा घाट, बैरागी कैंप, प्रेमनगर आश्रम – हरिद्वार

हरिद्वार,18 जुलाई 2025 – हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला – 2025 के दौरान आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) उत्तराखंड की तैनात डीप डाइविंग टीमों ने सात अलग-अलग घटनाओं में सात शिवभक्तों को गंगा नदी में डूबने से बचाकर उनकी अमूल्य जानें सुरक्षित कीं

यह संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन तीन घाटों – कांगड़ा घाट, बैरागी कैंप घाट एवं प्रेमनगर आश्रम घाट पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिसमें SDRF की प्रशिक्षित और मुस्तैद टीमें साहस, संवेदनशीलता एवं त्वरित प्रतिक्रिया का श्रेष्ठ उदाहरण बनीं।

कांगड़ा घाट पर चार साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन:

1. प्रथम घटना | समय: 10:15 बजे
दिवाकर (15 वर्ष), सिरसा (हरियाणा) – गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने से बहने लगा । SDRF के नीतेश खेतवाल व प्रेम सिंह चौहान ने डाइव लगाई, वहीं सुरेश मलासी व सुरेंद्र ने थ्रो बैग से बचाव किया।

2. द्वितीय घटना | समय: 13:48 बजे
अंश (14 वर्ष), बड़ौत (उत्तर प्रदेश) – नदी किनारे स्नान के दौरान फिसलकर बहने लगे। HC विजय खरोला व शिवम ने डाइव लगाकर तथा कविंद्र और अंकित पाल ने सहयोग कर सुरक्षित निकाला।

3. तृतीय घटना | समय: 15:30 बजे
विष्णु (17 वर्ष), बुराड़ी (दिल्ली) – गंगा पार करते समय बहाव में बहने लगे। HC आशिक अली डग्गी से, नीतेश खेतवाल ने डाइव लगाकर और रमेश भट्ट ने थ्रो बैग के माध्यम से सफल रेस्क्यू किया।

4. चतुर्थ घटना | समय: 17:13 बजे
रंजीत (19 वर्ष), सिरसा (हरियाणा) – गंगा पार करते समय थककर डूबने लगे। SDRF टीम द्वारा डाइव लगाकर त्वरित रेस्क्यू किया गया।

👉 इस घाट की SDRF टीम मे SI पंकज खरोला, ASI प्रमेन्द्र धस्माना, HC आशिक, विजय, Ct अनिल, प्रकाश, रमेश, नितेश, प्रेम सिंह, सुरेंद्र, शिवम, कविंद्र, सुरेश।

🌟 बैरागी कैंप घाट पर दो घटनाओं में जान बचाई गई:

5. पंचम घटना
ब्रह्मपाल (38 वर्ष), बिजनौर – रेलिंग पार कर स्नान करते समय बह गए। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित निकाला गया।

6. षष्ठम घटना
सुशांत सिंह (33 वर्ष), पानीपत (हरियाणा) – गंगा में छलांग लगाकर बहने लगे। SDRF के गुड्डू कुमार व चंदन द्वारा डाइव लगाकर साहसिक रेस्क्यू किया गया।

👉 बैरागी कैंप SDRF टीम: SI आशीष त्यागी, HC राकेश रावत, खीम सिंह, Ct प्रदीप कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन, विक्रम, आनंद।

🌟 प्रेमनगर आश्रम घाट पर एक महत्वपूर्ण रेस्क्यू:

7. सप्तम घटना | समय: 12:50 बजे
रजनीश कुमार (20 वर्ष), जींद (हरियाणा) – नहाते समय तेज बहाव में बहने लगे। SDRF के कांस्टेबल सुभाष द्वारा डाइव लगाकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

👉 प्रेमनगर घाट SDRF टीम: ADPC दीपक मेहता, HC कपिल कुमार, मनोज चौहान, Ct सुभाष, नवीन सिंह, सागर कुमार।

🔰 SDRF उत्तराखंड – सेवा, साहस और समर्पण का प्रतीक

इस दिन SDRF उत्तराखंड ने सात अमूल्य जीवन बचाकर न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि एक बार फिर यह प्रमाणित किया कि संकट की घड़ी में SDRF ही वह संस्था है, जो बिना किसी विलंब के, निःस्वार्थ भाव से, पूर्ण समर्पण के साथ सेवा में तत्पर रहती है।

यह समस्त रेस्क्यू कार्य केवल SDRF द्वारा ही स्वतंत्र रूप से संपन्न किए गए, किसी अन्य एजेंसी की कोई सहभागिता नहीं रही। ये घटनाएं SDRF के प्रशिक्षण, समर्पण और टीम भावना का जीवंत प्रमाण हैं।
उत्तराखंड SDRF का संदेश:
हम हर परिस्थिति में तत्पर हैं – सेवा, साहस और समर्पण के साथ”
🟢 उत्तराखंड SDRF निरंतर आपदाओं, पर्वों एवं विशेष आयोजनों में अग्रिम पंक्ति में रहकर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। SDRF का कहना है कि जनमानस की सुरक्षा ही हमारा सर्वोच्च धर्म है।

Related Articles

Back to top button