
ऋषिकेश, 15अगस्त- स्वतंत्रता दिवस की शाम ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे गली नंबर 22, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश निवासी पिंटू (26) व उनकी पत्नी लक्ष्मी (25) मायाकुंड के समीप चंद्रभागा नदी को पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए।
सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात तक दोनों की तलाश जारी थी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। तेज धारा और बढ़े जलस्तर के कारण सर्च ऑपरेशन में चुनौती बनी हुई है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मानसून के मौसम में नदियों के किनारे या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।









