उत्तराखंडसफाई अभियान

वर्ल्ड फॉरेस्ट फाउंडेशन ने त्रिवेणी घाट पर चलाया विशेष गंगा स्वच्छता अभियान

मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने और गंगा में कूड़ा करकट ना फेंकने के लिए की अपील

ऋषिकेश, 26 जून : आज वर्ल्ड फॉरेस्ट फाउंडेशन के संस्थापक यशपाल सिंह द्वारा त्रिवेणी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम में संयोजक पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पर्यावरणविद हेमंत गुप्ता, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, जी आदि मौजूद रहे।

गंगा सफाई के दौरान मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने और गंगा में कूड़ा करकट न फेंकने की अपील की। सफाई अभियान मे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी और चंदीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग लिया।

इस मौके पर बबिता बिष्ट, सविता चौहान, सुजाता असवाल, सिद्धि चौहान, आरती चौहान, हेमंत गुप्ता, देवेंद्र डिमरी, नेत्रा असवाल, रिद्धि चौहान, अंकित असवाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button