उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे कंडारी गाँव, शहीद विजय सिंह गुसांई के घर पहुंच कर परिजनों दी सांत्वना 

शहीद के नाम पर गाँव में सड़क और स्मारक बनाने की घोषणा की

टिहरी / कंडारी गाँव, 26 जून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज कंडारी गाँव मे शहीद विजय सिंह गुसांई के घर पहुंच कर शहीद के परिजनों को सांत्वना देते हुए हुए कहा कि शहीद के बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद विजय की माता श्रीमती कमली देवी, पत्नी पूजा गुसांई, भाई बिक्रम सिंह गुसांई एवं बहन श्रीमती बीना सजवाण, श्रीमती लक्ष्मी देवी को आश्वासन देते हुए कहा कि वह शहीद विजय सिंह के नाम पर गाँव के लिए सड़क स्वीकृत करायेंगे। जिसका नाम शहीद विजय सिंह गुसांई के नाम पर होगा साथ ही शहीद का स्मारक बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि परिवार की हर सम्भव सहायता की जायेगी। कहा कि वह बीते कल ही अंतिम संस्कार में आना चाहते थे लेकिन शासकीय कार्यक्रम के कारण कल नहीं आ सके। इसके बाद पोखरी बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व अन्य लोगों ने शहीद विजय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह खाती, भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, जोत सिंह असवाल, व्यापार सभा चाका अध्यक्ष जीतराम उनियाल, शिक्षक जगत सिंह असवाल, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह असवाल, ईश्वरी विजल्वाण, मकान सिंह चौहान, जितेन्द्र सजवाण, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button