कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता
शातिर चोर गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया सोना–चांदी बरामद

देहरादून (दिलीप शर्मा)31 अक्टूबर : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
शिकायत पर बना मामला, गठित हुई विशेष टीम
दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता महेन्द्र विश्वकर्मा, निवासी ग्राम असैना, थाना ऋषिकेश ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह 20 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ घूमने गया था। 28 अक्टूबर को लौटने पर उसने पाया कि घर की आलमारी से सोने–चांदी के जेवरात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
इस पर कोतवाली ऋषिकेश में मु.अ.सं. 498/2025 धारा 305(A) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने एसओजी देहात के सहयोग से 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।
गोलचक्कर आईडीपीएल से चोर गिरफ्तार
लगातार प्रयासों के बाद 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने गोलचक्कर आईडीपीएल, ऋषिकेश से आरोपी
राम अवतार उर्फ सोनू पुत्र मंगल रजक, निवासी ग्राम कदुवा पड़रिया, जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश), उम्र 30 वर्ष को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 305(4), 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।
बरामद सामान में सोने–चांदी के जेवरात की भरमार
अभियुक्त के कब्जे से कई प्लास्टिक के डिब्बों में रखे सोने–चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं –
- सोने की अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र, लॉकेट, नथ, मांगटीका, ब्रेसलेट
- चांदी की पायलें, धागुले और कमर की झालर
- कुल मिलाकर 7 अलग-अलग मुकदमों से संबंधित चोरी का माल बरामद हुआ है।
बरामद सामान के संबंध में विभिन्न मुकदमे चौकी आईडीपीएल, श्यामपुर और थाना रायवाला में पंजीकृत पाए गए हैं।
अभियुक्त का कबूलनामा: “नशे का आदि हूँ, जरूरतों के लिए चोरी करता हूँ”
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है और 2008 से ऋषिकेश मे हलवाई का कार्य करता है।
उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दिन में बंद घरों की रेकी कर, रात में ताले तोड़कर चोरी करता था।
अभियुक्त चोरी का सामान अपने किराए के कमरे में छिपाकर रखता था और धीरे–धीरे बेचकर खर्च चलाता था।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त पहले भी मु.अ.सं. 388/2023 धारा 380 भा.दं.सं. थाना ऋषिकेश में जेल जा चुका है।
पुलिस अब उत्तराखंड के अन्य जनपदों व बाहरी राज्यों में भी उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम –
- उनि. विनय शर्मा
- उनि. सुमित चौधरी
- कानि. सुमित (1406)
- कानि. मनमोद राणा (913)
- का. दिनेश महर (787)
- का. अभिषेक (1533)
- का. सौरभ बालिया (84)
- एसओजी देहात टीम
- उनि. चिन्तामणि मैठाणी
- का. नवनीत नेगी
- का. मनोज कुमार
- का. शीशपाल सिंह
- का. सोनी लाठी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को दी बधाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कोतवाली ऋषिकेश पुलिस व एसओजी देहात टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा की है।









