उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग अधिकारियों को मेडिको लीगल केसों पर प्रशिक्षण

ऋषिकेश, 22 अगस्त- एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग अधिकारियों के लिए आयोजित सतत नर्सिंग शिक्षा (सीएनई) कार्यक्रम में बताया गया कि मेडिको लीगल मामलों (एमएलसी केस) में रोगी की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। कार्यक्रम में विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय ने एमएलसी केस की पहचान, पुलिस को सूचना, दस्तावेजीकरण और नमूनों की सुरक्षित रख-रखाव सहित जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्याश्री, डॉ. नम्रता गौड़, डॉ. आशीष भूते, डॉ. वर्तिका सक्सैना, डॉ. वंदना धींगरा, प्रो. स्मृति अरोड़ा और डॉ. अनिता रानी कंसल समेत कई विशेषज्ञों ने भी नर्सिंग अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। सीएनई में विभिन्न चरणों के माध्यम से व्यवहारिक व नवीनतम जानकारियां साझा की गईं।

Related Articles

Back to top button