उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्मैक व अवैध शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

ऋषिकेश, 22 अगस्त– पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त के कब्जे से स्मैक बरामद की, वहीं दूसरे को 40 टैट्रा पैक देशी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आईडीपीएल क्षेत्र से स्मैक तस्कर गिरफ्तार –

पुलिस टीम ने 21 अगस्त को चैकिंग अभियान के दौरान गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से एक युवक को दबोचा। पकड़े गए आरोपी अमृतनाथ (22 वर्ष), पुत्र गोरखनाथ, निवासी काली की ढाल, आईडीपीएल ऋषिकेश के कब्जे से 7.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोविंद नगर से अवैध शराब बरामद –

इसी दिन पुलिस टीम ने गली नंबर-4, ट्रांसफार्मर के पीछे, गोविंद नगर, ऋषिकेश क्षेत्र में दबिश देकर विरेंद्र कश्यप (33 वर्ष), पुत्र रामगोपाल कश्यप, निवासी परशुराम चौक, गोविंद नगर, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 टैट्रा पैक देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद हुई। उसके खिलाफ धारा 60(i) क एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

SSP के निर्देश पर लगातार कार्रवाई-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना स्तर पर अवैध शराब और नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम का कहना है कि तस्करी और बिक्री में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम –

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय शर्मा, उपनिरीक्षक निखिलेश बिष्ट, कांस्टेबल सुमित कुमार, रमेश मैठाणी, यशपाल सिंह, मोहकम सिंह और पुष्पेंद्र राणा शामिल रहे।
ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button