पौड़ी पुलिस की तत्परता से दो गुमशुदाओं की सकुशल घर वापसी
थाना अध्यक्ष संतोष पैथवाल व पुलिस टीम की संवेदनशीलता बनी मिसाल

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम की सतर्कता एक बार फिर मानवीयता का उदाहरण बनी। थाना प्रभारी संतोष पैथवाल के निर्देशन में कार्य कर रही पुलिस टीम को दिनांक 04 दिसंबर को लगभग 20 वर्षीय युवती अकेली एवं लावारिस अवस्था में घूमते हुए दिखाई दी। सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनज़र पुलिस कर्मियों ने तुरंत युवती को संरक्षण में लेते हुए थाना लक्ष्मणझूला पहुंचाया।
थाना स्तर पर की गई प्राथमिक पूछताछ में युवती ने अपना नाम राजकुमारी निवासी-विदिशा, मध्य प्रदेश बताया। युवती की भावनात्मक स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल परिजनों की खोज शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद युवती के परिवार से संपर्क स्थापित हुआ, जिन्होंने बताया कि युवती दिनांक 02 दिसंबर से घर से लापता थी तथा इस संबंध में मध्य प्रदेश में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
बाद में परिजनों को युवती की कुशलता की जानकारी देते हुए उसे लेने हेतु थाना लक्ष्मणझूला बुलाया गया। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को उसके पिता श्री गंगाराम को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
युवती को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की खुलकर सराहना की गई।
थाना प्रभारी की सराहना
गश्त के दौरान संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाकर युवती को सुरक्षित घर पहुंचाने व त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी संतोष पैथवाल तथा पूरी टीम के प्रयासों को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा प्रशंसनीय बताया जा रहा है।
पौड़ी पुलिस का यह मानवीय प्रयास न केवल पुलिस पर विश्वास मजबूत करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि उत्तराखंड पुलिस समाज की सुरक्षा और संवेदनशीलता के प्रति पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।









