एसडीआरएफ उत्तराखंड की साहसिक कार्रवाई से 10 शिवभक्तों की बचाई गई जान
कांवड़ मेले में SDRF उत्तराखंड बना 'संजीवनी' — तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों को समय रहते बचाया

हरिद्वार, 19 जुलाई 2025 – कांवड़ मेला–2025 के दौरान हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट, बैरागी कैंप व प्रेमनगर आश्रम घाट में एसडीआरएफ उत्तराखंड की मुस्तैदी और साहसिक कार्यवाही एक बार फिर जीवन रक्षक साबित हुई। दिनांक 19 जुलाई को विभिन्न घाटों पर तैनात एसडीआरएफ की डीप डाइविंग और रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग 8 घटनाओं में 10 शिवभक्तों को गंगा की तेज धारा से सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
🔹 घटना-1 | समय: 12:20 | स्थान: कांगड़ा घाट
18 वर्षीय विपिन, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), गंगा पार करते समय बहने लगे। SDRF के HC विजय खरोला व नीतेश खेतवाल ने डाइव लगाकर जीवन रक्षा की, अन्य सदस्यों प्रवेंद्र धस्माना व कविंद्र ने थ्रो बैग की मदद से रेस्क्यू पूर्ण किया।
🔹 घटना-2 | समय: 12:40 | स्थान: कांगड़ा घाट
28 वर्षीय आकाश, दिल्ली निवासी, स्नान करते वक्त बहने लगे। कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह व नीतेश खेतवाल ने त्वरित डाइव लगाकर रेस्क्यू किया। प्रेम सिंह, शिवम और अंकित पाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
🔹 घटना-3 | समय: 13:32 | स्थान: कांगड़ा घाट
17 वर्षीय विशू, सहारनपुर निवासी, गंगा पार करते समय बहने लगे। HC आशिक अली ने डग्गी से, जबकि कविंद्र चौहान व नीतेश खेतवाल ने तैरकर पहुंच बनाई और सफलतापूर्वक जीवन रक्षा की।
🔹 घटना-4 | समय: 15:50 | स्थान: कांगड़ा घाट
26 वर्षीय अमन शर्मा, हरदोई निवासी, अचानक फिसलने से डूबने लगे। SDRF ने आपसी तालमेल से उन्हें सुरक्षित बचाया।
🔹 घटना-5 | समय: 16:15 | स्थान: कांगड़ा घाट
12 वर्षीय रजत, रोहतक निवासी, स्नान करते वक्त तेज बहाव में बह गए। SDRF की तत्परता से समय रहते बचाव संभव हुआ।
उल्लेखनीय टीम सदस्य: SI पंकज खरोला, प्रवेंद्र धस्माना, आशिक अली, विजय खरोला, अनिल कोटियाल, प्रकाश मेहता, नितेश खेतवाल, प्रेम सिंह, सुरेंद्र, शिवम, कविंद्र, सुरेश, अंकित पाल।
🔷 बैरागी कैंप घाट
🔹 घटना-6 | समय: 14:00
एक श्रद्धालु नदी पार करते समय घायल होकर बहने लगे। गुड्डू कुमार व चंदन रौतेला ने छलांग लगाकर, जबकि प्रदीप रावत ने थ्रो बैग फेंककर जान बचाई।
टीम: SI आशीष त्यागी, HC राकेश रावत, खीम सिंह, विक्रम नेगी, प्रदीप कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन रौतेला, आनंद कुमार।
🔷 प्रेमनगर आश्रम घाट
🔹 घटना-7 | समय: 12:40
13 वर्षीय रोहन जाटव व 11 वर्षीय विवेक जाटव, मेरठ निवासी, गंगा में स्नान के दौरान बहने लगे। थ्रो बैग और लाइफ बाय की मदद से टीम ने समय रहते दोनों को बचाया।
🔹 घटना-8 | समय: 13:10
14 वर्षीय अक्षय व 12 वर्षीय सूरज, मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी, पुल की जंजीरों से फिसलकर बहने लगे। OBM बोट से टीम ने त्वरित पहुंच बनाकर रेस्क्यू किया।
टीम: दीपक मेहता, HC कपिल कुमार, मनोज चौहान, नवीन सिंह, सागर कुमार, अंकित।
🏅 SDRF उत्तराखंड: सेवा, साहस और समर्पण का प्रतीक
हर परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई, अनुशासित तालमेल और आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों के बल पर SDRF उत्तराखंड कांवड़ मेले में लगातार जान जोखिम में डालकर जनसेवा में जुटी है। जनता और तीर्थयात्रियों द्वारा SDRF के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है।
- “जिम्मेदार नेतृत्व, त्वरित कार्रवाई और समर्पित सेवा — यही है SDRF उत्तराखंड की पहचान।”









