उत्तराखंडमुनि की रेतीमेला

आरएमआई ग्राउंड ढालवाला में क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का भव्य शुभारंभ

भारी बारिश में भी नहीं टूटा उत्साह, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे दर्शक

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): ढालवाला स्थित आरएमआई ग्राउंड में पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आधारित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। भारी बारिश के बावजूद मेले का उत्साह देखते ही बनता था। मेलाध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण तथा सभासदों ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मेलाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि यह मेला पर्यावरण संरक्षण और जीरो वेस्ट की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककलाओं और खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

मेले का कार्यक्रम विवरण:

मेले के अंतर्गत 24 जनवरी को ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता तथा लोकगायक विनोद बिजल्वाण, अनीशा रांगड़, रमेश उनियाल, विवेक नौटियाल और शिवानी नेगी की प्रस्तुतियां होंगी।
25 जनवरी को वॉलीबाल फाइनल, नृत्य-गायन प्रतियोगिता का फाइनल तथा लोकगायक विनोद सती, अन्नू रावत, अमन खरोला, धनराज शौर्य, सोनम सुरवंदिता और विजय पंत अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

26 जनवरी को नगर क्षेत्र के विद्यालयों के साथ मेला प्रांगण में सामूहिक ध्वजारोहण एवं मार्च-पास्ट आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता और विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

27 जनवरी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर संगोष्ठी, नगर क्षेत्र के विद्यालयों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का फाइनल तथा वैदिक जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल का संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

28 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा एवं महिला टीम बिल्डिंग प्रतियोगिता के साथ पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण का संध्या कार्यक्रम होगा।

29 जनवरी को कबड्डी फाइनल, प्रतिभा सम्मान एवं मांगल प्रतियोगिता के बाद “एक शाम खाटू वाले के नाम” संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुभम खुराना व भविष्य सीकरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति:

उद्घाटन संध्या पर लोकगायिका शगुन उनियाल, मंजू नौटियाल तथा लोकगायक कांति चौहान और सुनील कोठियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। शगुन उनियाल के “बणिजा मेरी जोगण, मैं तेरू जोगी छौं”, मंजू नौटियाल के “कमरा पीढ़ा, देवी, सुरेतु मामा”, कांति चौहान के “चन्द्रा रात खुलेगे, जमुना छोरी” और सुनील कोठियाल के “देवी नंदुला” गीतों पर बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।

उपस्थित गणमान्य लोग:

इस मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, सभासद विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, देवस्पति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोखरियाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला, वहीं आयोजकों को उम्मीद है कि यह मेला पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाएगा।

Related Articles

Back to top button