आपदाउत्तराखंडरुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र में SDRF का साहसिक रेस्क्यू अभियान

लगभग 200 लोग सुरक्षित स्थान पर पहुँचे, गदेरे के पार फंसे परिवारों को निकालने का प्रयास जारी

 

बसुकेदार / रुद्रप्रयाग, 29 अगस्त 2025– जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील  में हुई अतिवृष्टि ने स्थानीय परिवारों की कठिनाइयाँ बढ़ा दीं। भारी बारिश से मलबा आने के कारण कई परिवार प्रभावित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जब कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्रशासन तक पहुँची, तब SDRF उत्तराखण्ड की रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

 

बाधाओं को पार कर पहुँची SDRF

कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार SDRF की टीमें सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं रतूड़ा से आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।
टीमों को रास्ते में उफनाए गदेरों और भारी मलबे जैसी गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जवानों ने विषम परिस्थितियों को धैर्य और साहस से पार किया। वे न केवल खुद सुरक्षित आगे बढ़े बल्कि रास्ते में फंसे स्थानीय ग्रामीणों को भी सुरक्षित पार कराने में मददगार बने।

 

200 लोग सुरक्षित, फंसे परिवारों को निकालने का प्रयास

  1. SDRF टीम मौके पर पहुँचकर प्रभावित परिवारों को निकालने के लिए समन्वित राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। अब तक लगभग 200 लोग स्थानीय सरकारी स्कूल में सुरक्षित पहुँचा दिए गए हैं। हालांकि गदेरे के पार अभी भी दो-तीन परिवार फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास तेजी से जारी है।

 

SDRF की तत्परता बनी लोगों की ढाल

इस मुश्किल घड़ी में SDRF जवानों की निष्ठा और हिम्मत काबिले-तारीफ है। टीम लगातार असुरक्षित मार्गों से गुजरते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुँचाने में जुटी है। उनका यह साहस और सेवा भाव ही है जिसकी वजह से आज सैकड़ों लोग सुरक्षित जीवन की साँस ले पा रहे हैं।

 

👉 SDRF का यह अभियान एक बार फिर साबित करता है कि आपदा की घड़ी में यह बल जनता की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल है।

Related Articles

Back to top button