न. पा. प. मुनि की रेती ढालवाला मे अध्यक्ष नीलम विजल्वाण की अध्यक्षता मे प्रथम बोर्ड बैठक
जनहित से जुड़े लिए गए अहम फैसले

टिहरी / मुनि की रेती, 06 मार्च : नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला मे अध्यक्ष नीलम विजल्वाण की अध्यक्षता मे प्रथम बोर्ड बैठक मे जनहित से जुड़े कई अहम् फैसले लिये गए। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय निर्माण भी शामिल रहा। पालिका क्षेत्र के राजीव ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। यहां पहले क्रेजी फैडरेशन की ओर से पालिका की भूमि पर पुस्तकालय का संचालन किया जाता था। जो अब फैडरेशन ने पालिका को हस्तांरित कर दिया है। पालिका यहीं पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय बनाएगी। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा डॉ.कुट्टी माता पर्किंग को पीपीपी मोड पर बनाए जाने संबंधी निर्णय को निरस्त किया गया। पालिका इस पार्किंग को स्वयं के संसाधनों से बनाएगी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
प्रस्तावित एजेण्डा
1- नगर क्षेत्र में पानी के बिलो की बढोत्तरी के सम्बन्ध में
2 – स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार / निर्णय।
3 – वर्ष 2025-2026 हेतु पार्किंगों एवं तहबाजारी को ठेके पर दिये जाने के सम्बन्ध में विचार / निर्णय ।
4 – आउटसोर्सिंग निविदा के सम्बन्ध में विचार/निर्णय।
5 – ढलानवाला चन्द्रभागा पुल के समीपवर्ती फेवरिक शौचालय निर्माण के सम्बन्ध में विचार/निर्णय।
6 – नगर क्षेत्र में पुस्तकालय बनाये जाने के सम्बन्ध में विचार/निर्णय।
7 – पालिका क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में।
वित्तीय वर्ष में वर्ष 2025-26 के बजट का संक्षिप्त सार
क्रम संख्या
1. 01-04-2024 का अवशेष रुo 68665722.37
2. वित्तीय वर्ष 2025-2026 की बजट के अनुसार आय रुo 265492000 योग- रुo 334157725.37
3. वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट के अनुसार व्यय रुo 323450000
4. 31-03-2026 को अनुमानित अवशेष रु 10707725.3










