उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब, ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन
मनीष शर्मा बने अध्यक्ष, शिवम् सक्सेना कोषाध्यक्ष और अषीष श्रीवास्तव महामंत्री नियुक्त

ऋषिकेश : डिजिटल पत्रकारिता को संगठित स्वरूप देने और मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब, ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठन के दौरान सर्वसम्मति से मनीष शर्मा को क्लब का अध्यक्ष, शिवम् सक्सेना को कोषाध्यक्ष, तथा अशीष श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्रा, सुनीता मिश्रा और दिलीप कुमार को क्लब का संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिबू पोसवाल और अनुज कुमार को सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि बीते काफी समय से ऋषिकेश में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लंबे समय से पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज़ को एकजुट रूप से उठाने के लिए ऐसे संगठन की जरूरत महसूस की जा रही थी।
अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारों को एकजुट कर पारदर्शी और सशक्त मीडिया व्यवस्था की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए क्लब हर संभव प्रयास करेगा और डिजिटल पत्रकारिता को जनहित के अधिक निकट लाने का प्रयास करेगा।









