आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

निर्जला एकादशी पर विधायकडॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया मां गंगा का पूजन

प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना, सनातन परंपराओं के महत्व पर दिया बल

ऋषिकेश, 25 जून(दिलीप शर्मा): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में शीशम झाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो संयम, श्रद्धा और आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और सही दिशा प्रदान करती हैं। ऐसे पर्व सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गत दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर भी उन्होंने त्रिवेणी घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती में सहभागिता कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस दौरान पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, उषा जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button