
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर ऋषिकेश परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला (टिहरी गढ़वाल) के लगभग 465 स्वयंसेवी एवं कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके उपरांत विभिन्न एनएसएस इकाइयों द्वारा गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
मुख्य अतिथि एम. एस. रावत, निदेशक, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए युवाओं की भूमिका निर्णायक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौरव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सेवा भाव, संस्कार और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि अनिल कुकरेती, अध्यक्ष, बार टैक्स एसोसिएशन ने गंगा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए नागरिक सहभागिता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता आचार्य मनुश्री नगर समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ऋषिकेश, कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी, धनंजय रांगड़, श्रीमती अमिता अरोड़ा, श्रीमती कुसुम बडोला, श्रीमती हेमलता कोठियाल, श्रीमती रीना पाटिल, डॉ. रितेश जोशी एवं डॉ. राजेश सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवियों ने गंगा को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वैभव, आकाश, विजय, गोरी, आलोक, सुबोध, ऋषभ, अंशिका, राधिका, तुलसी, समीक्षा, संजना सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









