उत्तराखंडऋषिकेश

बीएलए–2 बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

अमित शाह के उद्बोधन को बताया राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए मार्गदर्शक

ऋषिकेश, 17 दिसंबर (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज ऋषिकेश मंडल द्वारा आयोजित बीएलए–2 की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान लोकसभा में एसआईआर विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उद्बोधन को सामूहिक रूप से देखा और सुना गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उद्बोधन देश की आंतरिक सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, बीएलए–1 पंकज गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश ने की।

Related Articles

Back to top button