उत्तराखंडऋषिकेशबसंतोत्सव

ऋषिकेश बसंत उत्सव में भोजपुरी लोक गायिका व विधायक मैथिली ठाकुर का भव्य सम्मान 

पूर्वांचल सेवा समिति उत्तराखंड ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन, छठ पूजा में आमंत्रण

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): बसंत उत्सव के अवसर पर बिहार से पधारी सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका एवं बिहार विधानसभा की सबसे कम आयु की विधायक  मैथिली ठाकुर को पूर्वांचल सेवा समिति (रजि.) उत्तराखंड की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पूर्वांचल सेवा समिति के महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष गोपालकृष्ण, संरक्षक पंकज गुप्ता, गिरिश चंद राजभर एवं राहुल त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने मैथिली ठाकुर का हृदय से स्वागत करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे ऋषिकेश में आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव में भी पधारें और अपने मधुर स्वर में भजनों की प्रस्तुति देकर उत्तराखंड के जनमानस में अपनी सांस्कृतिक छाप छोड़ें।

उन्होंने कहा कि संगीत किसी विशेष क्षेत्र में बंधकर नहीं रह सकता। जो लोग मैथिली ठाकुर का विरोध कर रहे थे, वे किसी भी दृष्टि से सामाजिक नहीं हैं, यह उनका मानसिक दिवालियापन है। एक कलाकार किसी एक क्षेत्र का नहीं होता। मैथिली ठाकुर जिस सहजता से भोजपुरी और मैथिली गीत गाती हैं, उसी सहजता से गढ़वाली और पहाड़ी गीत भी प्रस्तुत करती हैं। उन्हें सुनकर ऐसा प्रतीत ही नहीं होता कि वे उत्तराखंड की नहीं हैं।

प्रमोद कुमार शर्मा ने यह भी कहा कि मैथिली ठाकुर की इस बहुभाषी प्रतिभा की प्रशंसा स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कर चुके हैं।

समारोह के दौरान बसंत उत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष विनय उनियाल का भी आभार व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने भी मैथिली ठाकुर की गायन प्रतिभा और सांस्कृतिक योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।

Related Articles

Back to top button