उत्तराखंडऋषिकेशगणतंत्र दिवस

पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र उत्थान का दिया संदेश

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल, ऋषिकेश में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजीव लोचन सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

प्रभातफेरी और परेड रहे मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आईडीपीएल परिसर में प्रभातफेरी निकाली गई। एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवियों ने अनुशासित परेड के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी।
इसके उपरांत बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

मुख्य अतिथियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का संदेश

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी संतोष भिगवान (मान चंफुआ देवता उपासक, ऋषिकेश) तथा उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री (मौन पालन) गिरीश डोभाल उपस्थित रहे।

स्वामी मंतोष भिगवान ने अपने संबोधन में बच्चों को राष्ट्रभक्त बनने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी तथा उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

संविधान पर वक्ताओं ने रखे विचार

वरिष्ठ प्रवक्ता विजय पाल सिंह, नरेन्द्र गुलेरिया, डॉ. त्रिलोक सोनी, श्रीमती रेखा पंवार एवं श्रीमती ज्योति किरण लोहानी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों एवं विकास से रूबरू कराया।

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का कुशल संचालन ललित मोहन जोशी एवं  पंकज सती द्वारा किया गया।

उपस्थिति रही उल्लेखनीय

समारोह में सुरेश बलोदी, नरेन्द्र रावत, सुशील रावत, सुशील सैनी, मोहम्मद मुद्दसिर, हरेन्द्र राणा, दिवाकर नैथानी, ऋषिराम उनियाल, श्रीमती मोनिका रौतेला, श्रीमती माधुरी रावत, श्रीमती सुनीता पंवार, डॉ. आभा भट्ट, श्रीमती शकुंतला भट्ट, श्रीमती शीला राणा, श्रीमती इंदु सिंह, विनोद पंवार, राजेन्द्र, बलवीर सिंह सहित शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित कर समारोह का विधिवत समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button