उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

जनता से सीधे संवाद: गुमानीवाला वार्ड-14 में विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनाई विकास की नई राह

जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याएँ सुनीं, मौके पर कई का निस्तारण; 15 लाख की सड़क निर्माण मद और 100 स्ट्रीट लाइट्स लगाने की घोषणा

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला के वार्ड नं. 14 में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भाग लेकर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएँ उनके सामने रखीं, जिन्हें विधायक ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान कराया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा ने क्षेत्र में ओवरहेड टैंक निर्माण, बंचिंग केबल, बिजली-पानी आपूर्ति में सुधार तथा सड़क निर्माण जैसे कार्यों को लेकर डॉ. अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए डॉ. अग्रवाल ने सड़कों के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने के साथ 100 नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने की घोषणा भी की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।
उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा, “हमारा संकल्प है—संपर्क, संवाद और समाधान के साथ सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ना।”

Related Articles

Back to top button