नरेंद्रनगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 2 और सदस्य पदों के लिए 17 नामांकन दाखिल
नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, आज शाम 5 बजे हुई समाप्त

टिहरी गढ़वाल, 29 मई(दिलीप शर्मा): नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सायं 5 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 2 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 19 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 17 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं तय कार्यक्रम के अनुसार कराए जा रहे हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।










