
देहरादून, 29 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं दी।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. अग्रवाल ने नितिन नवीन को सरल, सौम्य एवं विनम्र व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्हें सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई, जो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करती है। डॉ. अग्रवाल ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा देशभर में जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।










