उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसमीक्षा बैठक

टिहरी में राजस्व कार्यों की समीक्षा, आयुक्त रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री, ई-ऑफिस और लंबित वादों के निस्तारण पर विशेष जोर

टिहरी गढ़वाल, 29 मई(दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद तथा सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व कार्यकलापों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त रंजना राजगुरु ने तहसीलदारों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल देते हुए एमएमआर कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने और ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से ऑनलाइन संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में आयुक्त ने न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टिहरी जनपद में राजस्व न्यायालयों में मामलों का व्यवस्थित निस्तारण किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी साझा की। उन्होंने तहसीलवार लंबित राजस्व वादों की स्थिति और प्रगति से भी आयुक्त को अवगत कराया।

बैठक में राजस्व न्यायालयों के कार्यकलाप, वसूली प्रकरणों, तहसीलों के आवासीय एवं अनावासीय निर्माणाधीन भवनों की स्थिति, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक चौकियों के निर्माण कार्य, नक्शा प्रोजेक्ट, अंश निर्धारण की कार्ययोजना, मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति, एग्रीस्टेक, ई-ऑफिस संचालन, रिकॉर्ड रूम एवं वीडिंग कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एसडीएम आशीष घिडियाल, एसडीएम मंजू राजपूत, एसडीएम कमलेश मेहता, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button