
ऋषिकेश/डोईवाला, 30 मई(दिलीप शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी रेखा वर्मा के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने रेखा वर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रेखा वर्मा का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार और संगठन विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा संगठन इसी भावना के साथ जनता की सेवा में समर्पित है।










