“सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ” अभियान के तहत नगर पालिका ने कराई कला प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित
स्वच्छता विषयों पर बच्चों ने उकेरी सुंदर कल्पनाएं, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया उत्साहवर्धन


टिहरी/मुनि की रेती (ऋषिकेश), 30 जुलाई- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा “सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ” अभियान के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता विषयक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ना रहा।

प्रतियोगिता को तीन वर्गों—जूनियर, मध्यम और सीनियर—में विभाजित किया गया था। बच्चों ने स्वच्छ हाथ, स्वच्छ घर, स्वच्छ पड़ोस, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ जल निकाय और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रेरणादायी चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:
- जूनियर वर्ग:
प्रथम – आरूषी (जीएमपीएस ढालवाला),
द्वितीय – मुस्कान,
तृतीय – रोशनी (राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय)। - मध्यम वर्ग:
प्रथम – यश राजभर (लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय),
द्वितीय – अनन्या (विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल),
तृतीय – विहान (पूर्णानंद पब्लिक स्कूल)। - सीनियर वर्ग:
प्रथम – संजना (पूर्णानंद इंटर कॉलेज),
द्वितीय – पूजा,
तृतीय – करिश्मा

विजेताओं को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, संस्कार है। हमें अपने घर, गली और शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, और आज के बच्चे इस दिशा में सबसे प्रभावशाली परिवर्तन ला सकते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और नगर क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
इस आयोजन को सफल बनाने में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के दिशा-निर्देश तथा टीम का भी सराहनीय योगदान रहा।
मौके पर उपस्थित रहे:
सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल, लिपिक संजय भंडारी, आकाश कैंतुरा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रामकृष्ण पोखरियाल, प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, शिक्षिका रजनी सिद्वौला, शिक्षक विनोद बिजल्वाण, सुनील भारद्वाज सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं पालिका प्रतिनिधि।
नगर पालिका परिषद द्वारा बच्चों की रचनात्मकता के माध्यम से चलाया गया यह अभियान जन-जागरूकता का प्रभावशाली माध्यम बना, जिसकी सराहना क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।









