उत्तराखंडऋषिकेशहरेला पर्व

हरेला पर्व पर नगर निगम ने किया वृक्षारोपण, विकास कार्यों का भी लिया जायजा

ऋषिकेश,30 जुलाई 2025—हरेला पर्व के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक सराहनीय पहल करते हुए लालपानी बीट क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान उपस्थित रहे। साथ ही नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, चंद्रकांत भट्ट, अमन कुमार एवं दिनेश प्रसाद उनियाल सहित नगर निगम के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात मेयर व नगर निगम अधिकारियों ने लालपानी बीट के गुमानीवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए निगम की कार्यप्रणाली की सराहना की।

नगर निगम ऋषिकेश की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि सतत विकास एवं जनहित को प्राथमिकता देने का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। हरेला जैसे लोकपर्वों पर इस प्रकार के कार्यक्रमों से जन-जागरूकता के साथ-साथ हरित वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Back to top button