उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब तस्करी करते दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश 17 सितम्बर– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन पर चलाए जा रहे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 16 एवं 17 सितम्बर 2025 को गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों—बस अड्डा रोड से 14 बीघा रोड तथा तिलक रोड, केदार मार्ग ऋषिकेश—पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. लाल बहादुर शाहनी, पुत्र स्व. गणेश शाहनी, निवासी गली नं. 22 चन्द्रेश्वर नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 55 वर्ष। इनके कब्जे से 40 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद
  1. राहुल, पुत्र छोटे लाल, निवासी गोविन्द नगर झुग्गी-झोपड़ी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 36 वर्ष। इनके कब्जे से 50 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामद माल

  • 40 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब
  • 50 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

पुलिस टीम

  • का0 138 मोहकम सिंह
  • का0 434 पुष्पेन्द्र सिंह
  • का0 1375 अंगेश्वर कुमार
  • का0 171 कुन्दन सिंह

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button