उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ श्री प्रणानंद इंटर कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर

युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : साक्षी नेगी

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): श्री पूर्णानन्द इंटर कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत रूप से संपन्न हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि यूके नॉलेज पॉइंट की संस्थापक साक्षी नेगी तथा विशिष्ट अतिथि योग प्रशिक्षक सागर खंडूरी, खुशी नेगी और मंजू मेहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। मुख्य अतिथि साक्षी नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन कर देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।

विनोद कुलियाल ने कहा कि शिविर के दौरान सीखी गई शिक्षाओं को स्वयंसेवियों को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने व्यवहार में उतारना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी राजू लाल ने शिविर के दौरान संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयंसेवियों द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कारयुक्त उत्तराखंड, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता ही सेवा जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए गए।

कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन सिंह रौथान ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया।

  • श्रमदान ट्रॉफी – कुमारी गायत्री
  • भोजन व्यवस्था ट्रॉफी – कुमारी अर्चना
  • कार्य योजना ट्रॉफी – कुमारी बबली
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम ट्रॉफी – कुमारी अंकिता
  • अनुशासन एवं सेवाभाव ट्रॉफी – ओम शर्मा
  • सर्वश्रेष्ठ बालक स्वयंसेवी – चेतन

समापन समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोकगीतों व लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में दीपा सिंह, कुलबीर, अजय कुमार, पूजा नौटियाल, अंबिका नाथ, जयवीर नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन सिंह रौथान द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button