उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में शांति भंग के आरोप में दो सगे भाइयों पर कार्यवाही, पुलिस ने किया चालान

गुमानीवाला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने लिया उग्र रूप, समय रहते पुलिस ने संभाली स्थिति

ऋषिकेश,24अप्रैल(दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आपसी विवाद में शांति भंग करने पर आमादा दो युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को एमडीटी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर-29 में दो भाइयों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां विकास अग्रवाल (43 वर्ष) और शुभम अग्रवाल (32 वर्ष), जो आपस में सगे भाई हैं, पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि वे मारपीट पर उतारू हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीएनएसएस की धारा 170(1), 126 और 135 के तहत कार्यवाही करते हुए चालान किया है। दोनों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्तों का विवरण:

  • विकास अग्रवाल (43 वर्ष)
  • शुभम अग्रवाल (32 वर्ष)

निवासी: गली नंबर-29, गुमानीवाला, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोज रावत
  • कांस्टेबल 244 सुन्दर
  • कांस्टेबल 568 अनुयाग तोमर

ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही से एक संभावित गंभीर घटना को टालते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता प्राप्त की गई।

Related Articles

Back to top button