ऋषिकेश पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर चोरी का किया खुलासा
चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को मय चोरी की गयी ज्वैलरी/नगदी के साथ किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, 10 मई : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर चोरी का किया सफल अनावरण , ज्वेलरी व नगदी चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को मय चोरी की गयी ज्वैलरी/नगदी के साथ किया गिरफ्तार ।

अभियुक्तगणों द्वारा किये गये घटना का विवरण
1-दि0 09.05.25 को शिकायातकर्ता सिद्धेश्वरी उर्फ शिवानी रावत पुत्री डब्बल सिंह रावत निवासी कम्यूनिटी हॉल वैशाली दिल्ली द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि मैं व मेरी माता जी मधु रावत श्यामपुर ऋषिकेष से शादी समारोह के बाद अपने घर दिल्ली जाने हेतु बस स्टाप ऋषिकेश में गये थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारा बैग चोरी कर लिया बैग में हमारी ज्वैलरी व पैसे थे। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया गया । जाँच चौकी प्रभारी बस अड्डा ऋषिकेश के सुपुर्द की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित आदेश दिए गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा स्तर पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश व SOG ग्रामीण की संयुक्त टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा बस अड्डा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये एवं तकनीकी सहायता व आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया दि0 09.05.25 को गठित पुलिस टीम द्वारा नटराज चौक के पास जंगलात बैरियर से अभियुक्त 1- अनिल पुत्र ईश्वर निवासी म0 न0 329 ब्लाक न0-3, ग्राम कनोह, थाना अगरवा, जिला हिसार, हरियाणा हाल पता-वार्ड नंबर 14 बरवाला, थाना बरवाला, जिला हिसार, हरियाणा उम्र 31 वर्ष, 2 – दर्शन पुत्र श्री सोनी निवासी ग्राम हांसी, थाना हांसी, जिला हिसार, हरियाणा उम्र 42 वर्ष को मय चोरी की गयी ज्वैलरी व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया ।
माल बरामदगी 01- 01 पीली धातु का गले का हार 02- 01 जोड़ी पीली धातु के कान के टाप्स 03- 01 पीली धातु की नथ 04- 01 पीली धातु का मांग टीका 05- 1100 रु0/- नगद
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1- अनिल पुत्र ईश्वर निवासी म0 न0 329 ब्लाक न0-3, ग्राम कनोह, थाना अगरवा, जिला हिसार, हरियाणा हाल पता-वार्ड नंबर 14 बरवाला, थाना बरवाला, जिला हिसार, हरियाणा उम्र 31 वर्ष ।
2- दर्शन पुत्र श्री सोनी निवासी ग्राम हांसी, थाना हांसी, जिला हिसार, हरियाणा उम्र 42 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम 1-उ0नि0 नवीन डंगवाल 2-कानि0 दिनेश महर 3-कानि0 भानू प्रताप 4-कानि0 नवनीत नेगी(SOG) 5-कानि0 मनोज कुमार (SOG) 6-कानि0 सोनी कुमार (SOG)









