उत्तराखंडटिहरी गढ़वालश्रद्धांजलि

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर टिहरी में श्रद्धांजलि, डीएम ने किया माल्यार्पण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न पंडित पंत के व्यक्तित्व-कृतित्व को किया याद, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

टिहरी गढ़वाल,10 सितंबर(दिलीप शर्मा): भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती जनपद टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके बाद अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंडित पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

देशभक्ति और जनसेवा की मिसाल थे पंडित पंत

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत रहा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी समाज एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button