भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद
संतों का मार्गदर्शन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सद्भाव को करता है मजबूत : कौशल बिजलवान




हरिद्वार/ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूज्य महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर कौशल बिजलवान ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ ही सेवा भाव, समर्पण और सद्विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संतों का सदैव विशेष स्थान रहा है। उनके विचार समाज को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का संरक्षण करना और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। संतों का मार्गदर्शन न केवल समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करता है, बल्कि आपसी सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।
कौशल बिजलवान ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य संत के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संतों के विचारों और शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।





