उत्तराखंडऋषिकेशमुनि की रेतीरथ यात्रा

नव मधुवन आश्रम से धूमधाम से निकली 29वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मोत्सव रथयात्रा

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और महापौर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ; विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने किया रथयात्रा का स्वागत

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): नव मधुवन आश्रम से 29वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मोत्सव रथयात्रा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ सुबह मंगल आरती के साथ हुआ। इस दौरान भगवान जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा जी, भगवान बलदेव जी एवं सुदर्शन चक्र का मंदिर में भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान की परिक्रमा की गई और उन्हें पालकी में विराजमान कर रथ तक लाया गया।

रथ पर भगवान के विराजमान होने के बाद विधिवत आरती की गई। इसके साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

रथयात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद दास जी महाराज, श्री कृष्ण आचार्य जी महाराज, श्री दयाराम दास जी महाराज, रवि प्रपन्ना शास्त्री जी, मनोज प्रपंच आचार्य जी, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और महापौर शंभू पासवान ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें दिनेश कोठारी, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सुदामा सिंघल, दिनेश सेमवाल, भानु शर्मा, समाजसेवी वचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, अशोक अग्रवाल (गुड्डू), विनोद अग्रवाल, नवार कपूर, राजेंद्र सेठी, कमल सिंह राणा, रासबिहारी दास, मुकुल शर्मा, जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा और विनोद शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती अनीता ममगाईं और श्रीमती कुसुम कंडवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। इनमें गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब, गीता भवन, नेपाली क्षेत्र, निर्मल आश्रम, पंजाबी महासभा, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, गोपाल मंदिर और आंध्र आश्रम सहित अन्य संस्थाएं शामिल रहीं।

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक संस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन में भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button