उत्तराखंडऋषिकेशजन्मदिन

डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिवस पर डॉ. अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का किया आह्वान

ऋषिकेश,11 सितंबर(दिलीप शर्मा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण महज पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना भी हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर समाज को हरित एवं स्वच्छ वातावरण की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने डॉ. भागवत के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, शुभांकित रावत, हरपाल राणा, बॉबी रांगड़, कुंवर सिंह तड़ियाल, नरेंद्र वर्मा, नवनीत सिंह, पशुपति गैरोला, पुरुषोत्तम रतूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button