उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनिरीक्षण

तहसील गजा में एडीएम का निरीक्षण, शिकायतों के रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश

पुरानी शिकायतों का 10 दिन में निस्तारण और माहवार विवरण तैयार करने को कहा

टिहरी गढ़वाल (दिलीप शर्मा): अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को तहसील गजा का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जन शिकायतों का रिकॉर्ड व्यवस्थित न मिलने पर शिकायत रजिस्टर तैयार कर नियमित रूप से रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए।

एडीएम ने पुरानी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से 10 दिन के भीतर निस्तारित करने तथा प्रत्येक माह के अंत में प्राप्त, निस्तारित और लंबित शिकायतों का विवरण तैयार करने को कहा। उन्होंने मॉडल रिकॉर्ड रूम, तहसील के बस्तों और वर्षवार अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

आधार कार्ड की व्यवस्था बंद होने पर उन्होंने संबंधित ऑपरेटर से वार्ता कर जिला प्रबंधक के समन्वय से आधार मशीन शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। तहसील भवन में रंग-रोगन एवं लघु मरम्मत के लिए भी आवश्यक कार्रवाई को कहा। इस दौरान तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला सहित तहसील के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button