उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनिरीक्षण

मानसून से हुई क्षति का एडीएम ने लिया जायजा, मरम्मत कार्य तेज करने के निर्देश

गजा-देवप्रयाग व बादशाहीथौल-गजा मार्ग सहित खरसाड़ा और पोखरी चाका क्षेत्र का किया निरीक्षण

टिहरी, 11 सितंबर(दिलीप शर्मा): अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मानसून के दौरान हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सड़कों एवं क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गजा-देवप्रयाग व बादशाहीथौल-गजा मोटर मार्गों पर क्षतिग्रस्त पुस्तों का जायजा लिया। दोनों मार्गों पर यातायात सुचारू पाया गया।

एडीएम ने खरसाड़ा गांव में सड़क कटाव से प्रभावित मार्ग तथा राजकीय इंटर कॉलेज के क्षतिग्रस्त आंगन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए। पोखरी चाका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुस्तों को भी शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को क्षति का सही आंकलन कर आवश्यक प्रस्ताव व रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत कार्य समय से कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button