उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दोनों वारंटी अपने-अपने ठिकानों से दबोचे गए

ऋषिकेश/देहरादून,(दिलीप शर्मा):वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में गठित पुलिस टीम लगातार फरार अभियुक्तों और वारंटियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 16/17 जुलाई की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों वारंटियों को उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार वारंटियों में कमलेश शर्मा (42 वर्ष) पुत्र सोने लाल शर्मा, निवासी स्वामी नारायण आश्रम वाली गली, मुनिकी रेती तथा सोमपाल (60 वर्ष) पुत्र स्व. मुंशी, निवासी सीमा डेंटल कॉलेज, वीरपुर खुर्द, पोस्ट पशुलोक, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार कमलेश शर्मा के विरुद्ध वर्ष 2022 के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 325, 504 एवं 506 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी था, जबकि सोमपाल के विरुद्ध वाद संख्या 283/2022 में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और शुक्रवार को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  •  उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र पंवार, कांस्टेबल बृजेश तथा कांस्टेबल रुपेश शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button