उत्तराखंडऋषिकेशबसंतोत्सव

आज श्री भारत मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देशभर के चर्चित कवि होंगे शामिल

बसंत उत्सव 2026 के अंतर्गत आज शाम 7:00 बजे से सजेगा कविताओं का मंच, संयोजक राहुल शर्मा ने अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की - देखें आज के  कार्यक्रमों की एक झलक

ऋषिकेश,21जनवरी (दिलीप शर्मा): श्री भारत मंदिर परिसर में चल रहे बसंत उत्सव 2026 के अंतर्गत आज का प्रमुख आकर्षण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा। यह साहित्यिक आयोजन आज सायं 7:00 बजे से श्री भारत मंदिर झंडा चौक स्थित मेला परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

 

कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में स्टार कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जानी बैरागी (धार, मध्य प्रदेश), आशीष अनल (लखीमपुर खीरी), प्रवीण पांडे (फिरोजाबाद), सपना सोनी (दौसा, राजस्थान) तथा दुर्गेश तिवारी (प्रतापगढ़) शामिल हैं। ये सभी कवि अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्यात्मक और संवेदनशील रचनाओं के माध्यम से समकालीन सामाजिक विषयों, राष्ट्रभाव और मानवीय संवेदनाओं को स्वर देंगे।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल शर्मा ने नगरवासियों एवं साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शोभा बढ़ाएं और साहित्यिक संध्या का आनंद लें। उन्होंने कहा कि बसंत उत्सव के अंतर्गत आयोजित यह कवि सम्मेलन युवाओं और आमजन को साहित्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

आयोजकों के अनुसार, श्री भारत मंदिर झंडा चौक मेला परिसर में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रोताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बसंत उत्सव के इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पड़ाव को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button