कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी एवं विक्रय करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून / ऋषिकेश, 03 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/विक्रय, वाहन संख्या UK07AD -5681 स्कूटी एविएटर से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन में दिनांक 03.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र गुमानीवाला रेलवे फाटक से 50 मी0 आगे आरव रेस्टोरेन्ट के सामने ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुए वाहन संख्या UK07AD -5681 स्कूटी एविएटर से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त राम सिह पुत्र श्री करण सिह निवासी उन्नान पट्टी चन्द्र बदनी थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढवाल हाल पता- डाल्फिन रेस्टोरेन्ट श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 45 वर्ष । *
अभियुक्त से बरामद माल
=================
1- 49 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब वाहन संख्या UK07AD -5681 स्कूटी एविटर ।
पुलिस टीम
1- कानि0 1009 सौरभ चौहान
2-कानि0 501 मनोज नेगी









