उत्तराखंड

इंद्रानगर में जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी के बढ़े हुए बिलों को ठीक करने के लिए किया शिविर का आयोजन 

ऋषिकेश, 02 जून : पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी के बढ़ते बिलों की समस्या से निजात दिलाने के लिए व बिलों को ठीक कराने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में जल संस्थान अधिकारियों ने इन्द्रानगर, नेहरूग्राम, अंकुर गैस एजेंसी वार्ड नंबर 38, 39, 40 और वार्ड नंबर 12 प्रगति विहार आदि क्षेत्रों में आए बढ़े हुए पानी के बिलों को ठीक करवाया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल आज ठीक नहीं हुए हैं वह अपने बिलों को 7 दिनों के भीतर ठीक करवा लें जिससे आगे उपभोक्ताओं को इस समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर दोनों पार्षदों ने क्षेत्र में शिविर लगाकर बिलों को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे इस प्रकार की गड़बड़ियां बिलों में न आए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति सजवाण, प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तराखण्ड जलसंस्थान, जूनियर इंजीनियर पिंकीचंद, सहायक लिपिक देवेंद्र गुप्ता, जूनियर इंजीनियर निधि डंगवाल, लाइनमैन नीटू शर्मा, मनोहर सिंह रावत, कुशलानंद थपलियाल, देवी प्रसाद भट्ट, पूरण सिंह नेगी, दिनेश शर्मा, संदीप हटवाल, दीपक गुप्ता, सरला रतुड़ी, आरती बिष्ट, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button